उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के जीएम ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के जीएम सिविल अशोक कुमार अरोड़ा ने नोएडा में चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। जेपी फ्लाईओवर से सेक्टर-92 टी- पाइंट तक नाले पर चल रहे निर्माण को तेज करने और योजना से संबंधित विवरण का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। सेक्टर-92 की सर्विस रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त मिली। इसे दोबारा से मरम्मत करने के लिए कहा गया। सेक्टर-92 के कंप्लीशन मकानों की साफ-सफाई की जाए और मकान नंबर ए-209 पर लगे टावर को हटाते हुए नोटिस जारी कर एक्शन लिया जाए।

सेक्टर-94 एनिमल शेल्टर में मरम्मत एवं निर्माण कार्य को तेज किया जाए। साथ ही सलाहकार कंपनी को चार्ट ड्राइंग के साथ एक सप्ताह में उपस्थित होने का निर्देश दिया। ग्राम शहदरा में खाली प्लाट पर अतिक्रमण मिला।इसे हटाने के निर्देश दिए गए। यहां जलभराव की समस्या को ठीक किया जाए और निकासी के पर्याप्त इंतजाम किए जाए। निर्माण कार्यो की रोजाना की अपडेट उन्हे मुहैया कराई जाए। ताकि निर्माण कार्य समय से पूरे हो सके और खास कर गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img