Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में पैर पर गोली लगी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में पैर पर गोली लगी
सिखैड़ा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के पैर में गोली लग गई।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। सिखैड़ा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के पैर में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजबाला एंक्लेव कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह का सिखैड़ा रोड स्थित इंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक फैक्टरी को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार रात वह औद्योगिक क्षेत्र से पैदल ही वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। जब वह नाले के पास पहुंचे तो स्कूटी और बाइक सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने जितेंद्र के पैर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जितेंद्र कुमार के पुत्र दुष्यंत ने मामले में निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर लोकेंद्र सिंह निवासी सोना एंक्लेव मोदीनगर, संदीप डबास निवासी मुरादनगर, आकिल, वासिद, नबाव निवासी गांव सौंदा थाना निवाड़ी और प्रमोद निवासी गांव निजामपुर मोदीनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें