Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -ग्रेटर नोएडा की 130 मीटर रोड को यीडा की 120 मीटर रोड से जोड़ेगा नया प्रोजेक्ट

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा की 130 मीटर रोड को यीडा की 120 मीटर रोड से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। इस परियोजना के तहत दोनों मार्गों के बीच करीब 3 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने सोमवार को परियोजना विभाग की टीम के साथ 130 मीटर रोड का निरीक्षण किया।

वर्तमान में 130 मीटर रोड ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति चौक से सिरसा तक है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सड़क का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। प्राधिकरण ने कई अन्य सुविधाओं की भी योजना बनाई है। सिरसा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 9, 10 व 11 को जोड़ने के लिए घंघोला के पास रोटरी बनाई जाएगी। यह परियोजना पूरी होने पर गाजियाबाद, ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के निवासियों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में सुविधा होगी।प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने यहां भी मौका मुआयना किया और कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कंसल्टेंट से रोटरी की डिजाइन बनवाकर कार्य कराने के निर्देश दिए। इससे बुलंदशहर भी आना-जाना आसान हो जाएगा और औद्योगिक सेक्टरों में आवाजाही सुगम हो जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें