Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Police Transfers: गौतमबुद्धनगर पुलिस में तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, आईजीआरएस और चुनाव सेल में नई जिम्मेदारियांNoida Jewellery Theft: बेटे की सगाई के अगले दिन हल्दौनी में घर से करीब दस लाख रुपये के गहने और सामान चोरीNoida Banquet Hall Fire: सेक्टर-51 के शौर्या बैंक्वेट हॉल में आग, दमकल की दस गाड़ियों ने करीब एक घंटे में पाया काबूNoida Chhath Festival: सेक्टर-75 में छठ महोत्सव की तैयारी तेज, 60 फीट लंबा घाट दीपावली से पहले तैयार करने का लक्ष्यGreater Noida Spa Case: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने के मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिजNoida Factory Assault: फेज-2 की प्लास्टिक कंपनी में विवाद के बाद सुपरवाइजर पर लोहे की रॉड से हमला, प्राथमिकी दर्जNoida Diwali Diyas: नोएडा के बाजारों में मिट्टी और डिजाइनर दीयों की रौनक, कुम्हारों की दुकानों पर बढ़ी चहल-पहलSleeper Bus Safety Study: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हादसे रोकने के लिए कमेटी करेगी डिजाइन और सुरक्षा का अध्ययन

उत्तर प्रदेश : सावन में पुलिस की पहल, हापुड़ के हर थाने-चौकी में रखा गया गंगाजल

Hapur News : सावन का महीना चल रहा है और श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से कांवड़ लेने के लिए गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट, गोमुख और हरिद्वार की ओर जा रहे हैं। सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब दिखाई दे रहा है। बोल बम के उद्घोष भी सड़कों पर गूंज रहे हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा भी कांवड़ियों को किसी तरह से कोई परेशानी न हो इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किये जा रहे हैं।

गंगाजल की व्यवस्था

इन्हीं सब इंतजामों के बीच पुलिस ने हर थाने में गंगा जल को रखवाया है। हापुड़ पुलिस द्वारा अपनी एक टीम को हरिद्वार और ब्रजघाट भेजकर कुल दस हजार लीटर गंगाजल मंगवाया गया है, जिसे जनपद के सभी थानों सहित चौकियों पर रखवाया गया है। यदि किसी कांवड़िया की कांवड़ किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो उसे हापुड़ की पुलिस मायूस नहीं होने देगी।

कावड़ियों को तुरंत मिलेगा गंगाजल

हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त की कभी-कभी कांवड़ क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आती है। ऐसे में हापुड़ पुलिस द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है, जिसमें कांवड़िये को नजदीक के ही किसी थाने से हरिद्वार या ब्रजघाट का गंगाजल मुहैया कराया जाएगा, जिससे शिवभक्त अपनी कांवड़ को फिर से सकुशल लेकर गंतव्य को पहुंच सके और भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सके।

सावधानी की अपील

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा डाक कांवड़ियों से लगातार अपील की जा रही है कि बारिश के दौरान धीमी गति से वाहनों को चलाएं। इसके अलावा बिजली के खंभों से दूर रहें और संदिग्ध वस्तु तथा कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है, तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें