Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Captain Nivedita Bhasin: सबसे कम उम्र की महिला कैप्टन निवेदिता भसीन ने छात्राओं को उड़ान भरने का दिया संदेश, उड्डयन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए किया प्रेरित

Captain Nivedita Bhasin: सबसे कम उम्र की महिला कैप्टन निवेदिता भसीन ने छात्राओं को उड़ान भरने का दिया संदेश, उड्डयन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए किया प्रेरित

ग्रेटर नोएडा। तिलपता स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम में छात्राओं को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल एयरलाइन कैप्टन के रूप में पहचान बनाने वाली कैप्टन निवेदिता भसीन और एयर होस्टेस गीता भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय परिसर में छात्राओं और अध्यापकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लेकर विमानन क्षेत्र से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त कीं और अपनी शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैप्टन निवेदिता भसीन ने विमानन क्षेत्र में अपनी यात्रा और संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि मात्र 26 वर्ष की आयु में उन्होंने बोइंग 737 विमान की कमान संभालकर दुनिया की सबसे युवा महिला जेट कैप्टन बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने एयरबस 300 पर भी सफलतापूर्वक उड़ान भरी और अपने करियर में 22,000 से अधिक उड़ान घंटे पूरे किए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 1985 में वह दुनिया की पहली ऑल-वुमेन क्रू फ्लाइट की सह-पायलट बनीं, जिससे भारतीय विमानन इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा।

कैप्टन भसीन ने छात्राओं को बताया कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि लड़कियाँ साहस रखें और अपने सपनों को महत्व दें तो वे जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2011 में लीबिया संकट के दौरान भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के विशेष मिशन में उनकी भूमिका बेहद अहम रही, जिसका अनुभव कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में एयरबल्यू की पायलट कैप्टन विभा पराशर (A350 पायलट), बॉबी चौधरी (ग्लाइडर पायलट), निधि मित्तल (ग्लाइडर पायलट एवं स्पीच फैसिलिटेटर) और एयर होस्टेस गीता भाटी भी मौजूद थीं। सभी वक्ताओं ने छात्राओं को बताया कि विमानन क्षेत्र में अवसरों की कोई कमी नहीं है और लड़कियाँ इस क्षेत्र में शानदार करियर बना सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी चुनौती से घबराएँ नहीं और अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए हमेशा तैयार रहें।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सभी अतिथियों से प्रेरणादायक बातें सीखते हुए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य को लेकर नई ऊर्जा महसूस की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें