उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हुई 64 लाख की लूट का मामला, लुटेरों से पुलिस की हुई मुठभेड़, 5 बदमाश गिरफ्तार

Hapur News : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर 31 जनवरी 2026 को चावल व्यापारी से हुई 64 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस बड़ी वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने अभियान चलाकर मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

घटना की जानकारी देते हुए सीओ राहुल यादव ने बताया कि पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा बंबा पर स्वाट टीम और पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान रईस निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद चार अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की नकदी, एक स्कूटी, एक बाइक, अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद नकदी को लूट की रकम से जोड़कर जांच की जा रही है। घायल बदमाश को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में लूट की साजिश, उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img