नई दिल्ली: ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान बना राष्ट्रव्यापी पहल : मांडविया

नई दिल्ली, 13 जुलाई: ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ संदेश के व्यापक प्रचार -प्रसार के लिए केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने रविवार सुबह गुजरात के गांधीनगर में 500 से अधिक प्रतिभागियों के एक समूह के साथ साइकिल यात्रा की।

इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने कहा, फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ अब एक शक्तिशाली राष्ट्रव्यापी पहल बन गई है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन को पूरी ताकत से आगे बढ़ा रही है। यह वास्तव में एक ऐसी श्रृंखला बन गई है जो न केवल फिटनेस के बारे में है, बल्कि राष्ट्रीय परिवर्तन का भी प्रतीक है। 7000 से ज्यादा जगहों पर, हमारे युवाओं ने आज इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया है। यह फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 31वां संस्करण था जिसमें अखिल भारतीय साइकिलिंग अभियान के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ देश भर के लोगों ने भाग लिया। इस अभियान में 3000 नमो फिट इंडिया साइकिलिंग क्लबों के सदस्य भी शामिल हुए।

उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम को पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली ने हरी झंडी दिखाई। खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने युवाओं से “नशे से दूर रहने” और फिटनेस व खेल जैसे सकारात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने 3000 से ज़्यादा युवा और बुज़ुर्ग फिटनेस प्रेमियों की उपस्थिति में भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने में फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया। इस अवसर पर रस्सी कूद, ज़ुम्बा और हठ योग गतिविधियां आयोजित की गईं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img