उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी बोर्ड : अब 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं परीक्षार्थियों के विवरण में संशोधन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण की त्रुटियों में सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तिथि बढ़ा दी है। अब 31 अक्तूबर की रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर संशोधन किया जा सकेगा।

प्रधानाचार्य लॉगइन करके 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण जैसे विषय/वर्ग, छात्र के नाम, माता-पिता के नाम में त्रुटि और कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को संशोधित कर सकते हैं। जुलाई से ही नौवीं, 11वीं का पंजीकरण और 10वीं एवं 12वीं का बोर्ड फाॅर्म भरा गया। अगस्त और सितंबर में दो बार फाॅर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई। फाॅर्म भरने के समय परीक्षार्थियों ने कई गलतियां कर दीं। उनके फाॅर्म अस्वीकृत न हों इसलिए संशोधन का मौका दिया गया। पहले 11 से 25 अक्तूबर तक संशोधन का मौका दिया गया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के विवरण में छह तरह के संशोधन हो सकते हैं। सत्र 2025-26 में हाईस्कूल में 22748 और इंटर की परीक्षा में 19926 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि छात्रों के नाम, पिता या माता के नाम की वर्तनी में त्रुटि होने पर पर उसे सुधारा जा सकेगा। इसके अलावा विषय या वर्ग में, जेंडर, जाति, फोटो और कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक में संशोधन किया जा सकेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img