Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Ghaziabad: गाजियाबाद कावड़ मार्ग पर यशवीर महाराज का विवादित बयान, ‘भगवान वाराह चित्र अभियान’ शुरू

Ghaziabad: गाजियाबाद कावड़ मार्ग पर यशवीर महाराज का विवादित बयान, ‘भगवान वाराह चित्र अभियान’ शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

मुजफ्फरनगर के यशवीर महाराज ने कावड़ यात्रा के मद्देनज़र गाजियाबाद के मोहन नगर कावड़ मार्ग का दौरा किया और वहां मौजूद ढाबा संचालकों को भगवान वाराह के चित्र वितरित किए। उन्होंने अपने इस अभियान को सनातन धर्म के अनुयायियों को “जागरूक” करने का प्रयास बताया। इस दौरान उन्होंने एक बेहद विवादित बयान भी दिया, जिसमें उन्होंने कुछ विशेष समुदायों को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि वे सनातन धर्म के नाम पर भ्रम फैलाकर हिंदू श्रद्धालुओं को “अशुद्ध भोजन” परोसते हैं।

यशवीर महाराज ने उन लोगों को “थूक मूत्र जिहादी गैंग” करार देते हुए दावा किया कि ऐसे लोग धोखे से धार्मिक प्रतीकों का उपयोग कर शिवभक्तों को प्रभावित करते हैं और कावड़ यात्रा के दौरान धर्म भ्रष्ट करने की साजिश रचते हैं। उन्होंने कावड़ियों से अपील की कि वे केवल उन्हीं ढाबों पर भोजन करें जहां भगवान वाराह का चित्र, भगवा ध्वज, और सनातन धर्म का स्पष्ट प्रदर्शन हो।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर ये धार्मिक चिन्ह नहीं हैं, वहां भोजन को लेकर शुद्धता संदिग्ध है और ऐसे स्थानों से परहेज़ किया जाना चाहिए। महाराज ने यह अभियान “धर्म रक्षा” के नाम पर शुरू किया है और कहा कि वह इसे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, यशवीर महाराज के बयान को लेकर कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। इसे धार्मिक उन्माद भड़काने की कोशिश करार दिया गया है और मांग की जा रही है कि प्रशासन इस तरह के बयानों पर सख्त नजर रखे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें