Hapur Accident: हापुड़ में सड़क हादसा, यूपी की मंत्री गुलाब देवी दुर्घटना में घायल, हालत स्थिर

Hapur Accident: हापुड़ में सड़क हादसा, यूपी की मंत्री गुलाब देवी दुर्घटना में घायल, हालत स्थिर

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री गुलाब देवी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह दिल्ली की ओर जा रही थीं। घटना के बाद उन्हें हल्की चोटें आईं और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मंत्री की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

भाजपा नेता नरेश तोमर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “हमारी मंत्री गुलाब देवी जी दिल्ली जा रही थीं। रास्ते में टोल के पास एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसी टक्कर में मंत्री जी को हल्की चोटें आई हैं। हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है और अब वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।” घटना का एक वीडियो अस्पताल परिसर से सामने आया है, जिसमें गुलाब देवी को स्ट्रेचर पर लाया जा रहा है और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय प्रशासन भी पहुंचा और हालात का जायजा लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना की वजह बने वाहन की पहचान करने में जुटी है। हादसे में किसी अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक प्रबंध कर दिए हैं। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img