उत्तर प्रदेश, नोएडा: दो महीने में बिना नंबर प्लेट लगी 52 बाइक जब्त

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट लगी बाइक की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। अभियान के दौरान दो महीने में 52 बाइक जब्त की गईं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा। कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान और एसीपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में करीब दो महीने पहले बिना नंबर प्लेट लगी बाइक के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई थी। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान करीब 52 बाइक को जब्त किया गया। इनमें 10 बाइक ऐसी हैं, जिनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है।

कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जगह-जगह वारदात कर आसानी से फरार हो जाते हैं। बाइक पर नंबर नहीं होने की वजह से बदमाश को पकड़ने में समय लगता है। इसके चलते पुलिस ने बिना नंबर प्लेट लगी बाइक के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। कासना कोतवाली पुलिस के इस अभियान के बाद दूसरे थानों की पुलिस ने भी इस पर काम शुरू किया। शहर में बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बाइक को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर घूम रहे संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img