Noida Cultural Honor: डॉ़ शांभवी शुक्ला मिश्रा को शारदा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया

Noida Cultural Honor: डॉ़ शांभवी शुक्ला मिश्रा को शारदा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया

नोएडा। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ ने शहर की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं संस्कृतिविद डॉ़ शांभवी शुक्ला मिश्रा को शारदा श्री सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें कथक नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और कला के संवर्धन के लिए प्रदान किया गया।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मंच कला संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ़ भावना ग्रोवर ने अंगवस्त्रम प्रदान कर डॉ़ शांभवी का अभिनंदन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर, विभागाध्यक्ष डॉ़ भावना ग्रोवर और ललित कला संकाय के अध्यक्ष डॉ़ पिंटू मिश्रा ने संगीत, गायन, वादन और नृत्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को शारदा श्री स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

इस अवसर पर गायन के क्षेत्र में पंडित हरीदत्त शर्मा, वादन के क्षेत्र में प्रसिद्ध तबलावादक उस्ताद अकरम खान और नृत्य के क्षेत्र में डॉ़ शांभवी शुक्ला मिश्रा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों को सराहने और उन्हें प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img