उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: ध्वस्तीकरण करने पहुंची टीम का विरोध

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। मुरादनगर के गांव बसंतपुर सैतली स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में ध्वस्तीकरण करने पहुंची जीडीए की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वह पांच साल से मकान बनाकर रहे हैं। अब तक कार्रवाई क्यो नहीं की गई। उन्होंने एई और जेई पर सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया है। गांव बसंतपुर सैतली स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में 15 से अधिक परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। शुक्रवार को जीडीए की टीम कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची। जैसे ही कॉलोनी में बुलडोजर पहुंचे तो महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 15 लाख रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि चार-पांच साल पहले यह कॉलोनी विकसित हो चुकी है और लोग घर बनाकर रह रहे हैं। इसके बाद बाबजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही, जो गलत है। विरोध के चलते जीडीए की टीम को लौटना पड़ा। गाजियबाद विकास प्राधिकरण के एई पीयूष सिंह ने बताया कि अब पुलिस फोर्स के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। लोगों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img