Delhi Crime: नंद नगरी में बड़ी ड्रग्स पकड़: 27 किलो गांजा के साथ चार सप्लायर गिरफ्तार

Delhi Crime: नंद नगरी में बड़ी ड्रग्स पकड़: 27 किलो गांजा के साथ चार सप्लायर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 27 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल दो लग्जरी कारें – हुंडई औरा और स्विफ्ट – भी जब्त की गई हैं।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय वसीम (गामड़ी एक्सटेंशन निवासी), 27 वर्षीय अभिषेक, 42 वर्षीय महेश चंद्र (गाजीपुर निवासी) और 40 वर्षीय ओमपाल सिंह के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स स्क्वाड ने इंस्पेक्टर किरण पाल के नेतृत्व में और एसीपी विवेक त्यागी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की।

हेड कांस्टेबल राजीव, आदेश, रविंद्र, सतीश, शुभम और बलराज की टीम ने संदिग्ध रूप से घूम रही दो कारों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों कारों से दो प्लास्टिक बैग मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। बरामद गांजा का वजन 27 किलो 100 ग्राम निकला।

पुलिस ने तत्काल नंद नगरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी के अनुसार, गांजा और दोनों कारों को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि सप्लाई चेन और स्रोत का पता लगाया जा सके। पुलिस की जांच आगे भी जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img