उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की नई इंडस्ट्रियल प्लॉट स्कीम लॉन्च

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। शहर में उद्योग स्थापित करने का सपना देख रहे लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 40 औद्योगिक प्लॉटों की नई योजना लॉन्च की है। इन प्लॉटों का आकार 450 वर्गमीटर से लेकर 8000 वर्गमीटर तक है और ये इकोटेक-1 से इकोटेक-11 तक के औद्योगिक सेक्टरों में स्थित हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और प्लॉटों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उद्यमी 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण के ओएसडी एन.के. सिंह ने बताया कि यह योजना नई औद्योगिक नीति के तहत पहली बार शुरू की गई है। इस बीच स्टांप एवं निबंधन विभाग के महानिरीक्षक समीर वर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना और बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधियों को फ्लैट आवंटियों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के सहायक महानिरीक्षक निबंधन और उप निबंधकों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके अलावा, आरसी की बकाया वसूली और स्थल निरीक्षण की कार्यवाही में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए। इस बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन (प्रथम) बीएस वर्मा, सहायक महानिरीक्षक निबंधन (द्वितीय) ब्रजेश कुमार, नोएडा- ग्रेटर नोएडा, यमुना व बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहें। बता दें कि, यदि आप ग्रेटर नोएडा में उद्योग स्थापित करने की सोच रहे हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img