उत्तर प्रदेश, नोएडा: सड़क हादसे में एक की मौत

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बल्लूखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ली टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को परिवार के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चक्र बीरमपुर गांव निवासी जीतू रविवार रात बाइक पर सवार होकर दनकौर कस्बे से अपने गांव को लौट रहे थे बताया जाता है कि जब वह बल्लूखेड़ा गांव के पास पहुंचे। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।साथ ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घायल अवस्था में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img