उत्तर प्रदेश : 25 नवंबर को अयोध्या में पीएम मोदी का दौरा, राम मंदिर में ध्वजारोहण

Ayodhya/Lucknow : अयोध्या में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग तीन घंटे रुकेंगे। पीएम मंदिर परिसर का अवलोकन करेंगे और प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार की प्रतिमाओं के दर्शन करेंगे। ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 से 12:30 बजे तय किया गया है।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने सर्किट हाउस में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। पूरी रूपरेखा पीएमओ को भेजी जाएगी। मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण, पौधरोपण और आर्किटेक्चरल कार्य तेजी से चल रहे हैं। संग्रहालय निर्माण ‘परिवर्तन’ (IIT चेन्नई की सहयोगी संस्था) को सौंपा गया है।

ध्वजारोहण व्यवस्था में रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञ सहयोग करेंगे। प्रधानमंत्री केसरिया नायलॉन ध्वज पर अंकित ‘ॐ’ चिन्ह वाले ध्वज को फहराएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img