उत्तर प्रदेश, नोएडा: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के लिए 14 डॉक्टर नियुक्त

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी के लिए 14 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसमें प्रोफेसर, सहायक और एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज में छात्रों का दाखिला होगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेने इसी महीने राष्ट्रीय मेडिकल आयोग की टीम आएगी। टीम के दौरे के बाद एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलेगी। भविष्य में एमबीबीएस कोर्स पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी। लिहाजा डॉक्टरों की नियुक्ति जारी रहेगी। अस्पताल में मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए क्लास रूम, हॉस्टल, कॉमन रूम, शिक्षकों के कमरे, प्रैक्टिकल रूम आदि के स्थान निर्धारित कर लिए गए हैं। ईएसआईसी अस्पताल परिसर में बनाए गए रिहायशी टावर में कई फ्लैट खाली हैं। यहां छात्रों के हॉटल बनाए जाएंगे। यहां पहले से ही पांच चिकित्सकीय विभाग में डीएनबी का कोर्स भी चल रहा है।

सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में 350 बेड की सुविधा है। भविष्य में अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है। प्रतिदिन की ओपीडी दो हजार से अधिक है। पहले साल के साथ ही प्रत्येक साल मेडिकल कॉलेज में 50 सीट पर दाखिले होंगे। ईएसआईसी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मेडिकल कॉलेज की संबद्धता अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय से है। मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी तेजी से चल रही। नीट के माध्यम से छात्रों का दाखिला होगा।

प्रायोगिक ज्ञान के लिए स्वास्थ्य विभाग से समझौता होगा

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज प्रायोगिक ज्ञान के लिए स्वास्थ्य विभाग से समझौता करेगा। पोस्टमार्टम हाउस में जाकर छात्र प्रायोगिक शिक्षा ले सकेंगे। साथ ही, छात्रों को कई अहम जानकारी भी दी जाएगी। ईएसआईसी अस्पताल प्रबंधन मंगलवार या बुधवार को इस बारे में एमओयू पर हस्ताक्षर करेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img