उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में रह रही पाकिस्तानी मरियम ने पीएम से लगाई गुहार, बोली” भले मैं पाकिस्तान की बेटी हूं, मगर अब मैं बहु भारत की हूं

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) कस्बा खुर्जा में रह रही एक पाकिस्तानी महिला वापस पाकिस्तान लौटना नहीं चाहती है। पाकिस्तानी महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में रहने के लिए दया की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली मरियम मोहम्मद 2 महीने पहले विजिटर वीजा पर भारत आई थी। मरियम ने भारत में रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

भारत में ही रहना चाहती हूं

वीडियो के माध्यम से पाकिस्तानी मरियम ने गुहार लगती हुई कहती है कि बेटी भले ही मैं पाकिस्तान की हूं, मगर अब मैं बहू भारत की हूं। मरियम बोली मेरी जैसी उन बेटियों का क्या क़सूर है जो शादी करके भारत की होना चाहती थीं। मरियम बोली मैं अपने पति के साथ भारत में ही रहना चाहती हूं, मैं तीन माह की गर्भवती भी हूं। वीडियो में गुहार लगाने के दौरान पाकिस्तानी मरियम और उसका पति खुर्जा का आमिर भावुक नज़र आए। “पाक” की नापाक हरकत पर भी मरियम ने बड़ी बात कही।

3 साल बाद भारत आई

मरियम ने पकिस्तानी आतंकियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की भी मांग की। बताया गया कि 8 जुलाई 2022 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मरियम महमूद ने बुलंदशहर के खुर्जा निवासी आमिर के साथ निकाह किया था। मरियम ने बताया कि निकाह के बाद कई बार आवेदन करने पर भी वीज़ा नहीं मिलने के कारण 3 साल तक भारत नहीं आ पाई थी। 2 महीने पहले विजिटर वीजा मिलने पर मरियम पाकिस्तान से भारत आ गयी और अपने पति के पास खुर्जा में रह रही थी। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को वापस लौटने का आदेश जारी किया। जिसकी वजह से शॉर्ट टर्म वीज़ा लेकर आई मरियम महमूद को भी कल तक भारत छोड़ना होगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img