भारतीय खाद्य निगम के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा। गोंडा डिपो के सैकड़ों पूर्व कर्मचारियों ने सेक्टर 24 में स्थित भारतीय खाद्य निगम के दफ्तर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दलित सेना के नेतृत्व में आयोजित किया गया। धरने पर बैठे मजदूरों का आरोप है कि खाद्य विभाग ने उन्हें गुमराह किया है। पुराने अनुभवी मजदूरों की जगह नए लोगों को रख लिया गया है।

प्रदर्शनकारियों आरोप है कि 2011 में गोंडा डिपो में रंगाई-पुताई के नाम पर 456 मजदूरों को छुट्टी पर भेज दिया गया था। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही वापस बुला लिया जाएगा। लेकिन आज तक उन्हें काम पर वापस नहीं बुलाया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक यह धरना जारी रहेगा। वे अपनी नौकरी वापस चाहते हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सचितानंद साधु ने कहा, “हमें न्याय चाहिए। हमने सालों तक मेहनत से काम किया और अचानक हमें बाहर कर दिया गया। हमारे परिवार भूखे मर रहे हैं। सरकार ने वादा किया था कि हमें वापस नौकरी दी जाएगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img