Hapur: हापुड़ के असौड़ा गांव में निकली भव्य शोभायात्रा, रामभक्ति में डूबा माहौल

Hapur: हापुड़ के असौड़ा गांव में निकली भव्य शोभायात्रा, रामभक्ति में डूबा माहौल

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा

हापुड़ जनपद के ग्राम असौड़ा में चंडी मंदिर की ओर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शोभायात्रा पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए चंडी मंदिर तक पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह रामभक्ति में डूबा रहा। भगवान हनुमान जी के भजन बजते ही श्रद्धालु झूम उठे और भक्तों ने सड़कों पर जमकर नृत्य किया। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से आकाश गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास से गांव का हर कोना धार्मिक रंग में रंग गया।

गांव के लोगों ने शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों और ग्रामवासियों की ओर से शोभायात्रा के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया गया। यह आयोजन गांव के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अवसर बनकर उभरा, जिसने गांववासियों को एक साथ जोड़ते हुए श्रद्धा और समर्पण का संदेश दिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img