Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Crime: फरीदाबाद में व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की बड़ी कार्रवाई

Faridabad Crime: फरीदाबाद में व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में गोलीकांड के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के तहत 2 अगस्त को हुई फायरिंग की घटना में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ (25 वर्ष) निवासी गांव मच्छगर और विष्णु (22 वर्ष) निवासी मेवला महाराजपुर के रूप में हुई है।

पीड़ित अशोक, जो गांव बूढ़ैना का निवासी है, ने खेड़ीपुल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने प्लॉट पर अपने भतीजे के जन्म की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। रात करीब 1 बजे सचिन नागर और उसके साथ 4-5 युवक वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने अशोक पर गोलियां चला दीं। इस मामले में खेड़ीपुल थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी सौरभ और विष्णु पार्टी में पहले से ही मौजूद थे। किसी बात को लेकर अशोक और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर सौरभ और विष्णु ने अशोक पर फायरिंग कर दी। सौभाग्य से अशोक को गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सौरभ के खिलाफ पूर्व में लूट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों में मामले दर्ज हैं, जबकि विष्णु पर भी मारपीट का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में उपयोग किए गए हथियार कहां से लाए गए थे और इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें