Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Waqf Amendment Bill: वक्फ संपत्ति पर टिप्पणी को लेकर सीएम योगी का बयान, मुर्शिदाबाद हत्याकांड पर जताई चिंता

Waqf Amendment Bill: वक्फ संपत्ति पर टिप्पणी को लेकर सीएम योगी का बयान, मुर्शिदाबाद हत्याकांड पर जताई चिंता

लखनऊ से एक तीखे राजनीतिक संदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ संशोधन विधेयक और पश्चिम बंगाल के हालात को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत आश्चर्य की बात है कि जिस राज्य और देश में वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा किया गया था, वहां अब जब संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पारित हुआ है और उसके आधार पर कार्रवाई शुरू हुई है, तो हिंसा भड़काई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की एक हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा, “मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई है। उन्हें उनके घरों से खींचकर बेरहमी से मार दिया गया। सवाल उठता है कि आखिर ये लोग कौन थे? ये वही दलित, वंचित और गरीब हिंदू थे जिन्हें वक्फ संपत्ति पर से कब्जा हटने के बाद सबसे अधिक लाभ मिलना था।”

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि जो तत्व इस विधेयक और उससे जुड़ी कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं, वही हिंसा को भड़का रहे हैं और देश की सामाजिक एकता को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ संशोधन विधेयक न्याय की दिशा में एक अहम कदम है और इससे उन लोगों को हक मिलेगा जो लंबे समय से हाशिये पर थे।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि दलितों और वंचितों की हत्या पर खामोशी चिंता का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि मामले की गहन जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। योगी आदित्यनाथ का यह बयान वक्फ संपत्तियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है, जो देशभर में राजनीतिक और सामाजिक बहस को और तेज कर सकता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें