Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Agra: आगरा में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के बाद पुलिस अलर्ट पर, तलवारें और लाठियां बरामद

Agra: आगरा में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के बाद पुलिस अलर्ट पर, तलवारें और लाठियां बरामद

रिपोर्ट: आकाश जैन, राजेश तौमर

आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र में करणी सेना और अन्य क्षत्रिय संगठनों ने राणा सांगा की जयंती को रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के रूप में धूमधाम से मनाया। इस आयोजन में न केवल आगरा बल्कि आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सम्मेलन का नेतृत्व करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने किया, जिन्होंने मंच से सरकार के समक्ष आठ प्रमुख मांगें रखीं।

डॉ. शेखावत ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि यदि सरकार द्वारा इन मांगों को सम्मेलन के दौरान पूरा नहीं किया गया, तो कार्यक्रम समाप्ति के बाद करणी सेना के कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के निवास की ओर कूच करेंगे। सम्मेलन के शांतिपूर्वक समापन के बाद पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता और सख्ती और बढ़ा दी। कुबेरपुर से सटे हाईवे और शहर के विभिन्न चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले हर वाहन, मोटरसाइकिल और लोगों की सघन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को कई युवकों के पास से तलवारें, लाठी और डंडे बरामद हुए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हर चौराहे और मुख्य मार्ग पर PAC, SSF और स्थानीय पुलिसकर्मी तैनात हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि लोग कानून व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी अफवाह या उकसावे में न आएं। सुरक्षा को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। आने वाले कुछ घंटे प्रशासन के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं क्योंकि करणी सेना की चेतावनी के बाद पुलिस के लिए यह सुनिश्चित करना चुनौती बना हुआ है कि कानून व्यवस्था किसी भी स्थिति में भंग न हो।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें