Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, 20 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, 20 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) की बोर्ड बैठक शनिवार को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 20 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के चेयरमैन और औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, बैठक में प्राधिकरण द्वारा बनाए गए फ्लैटों की योजना, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के लिए प्रस्तावित मेट्रो और रेलवे लाइन को मास्टर प्लान-2041 में शामिल करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, सीनियर सिटीजन और एयरफोर्स ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर फ्लैट खरीदने वालों के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भी प्रस्ताव रखा जाएगा।

बैठक में सेक्टर ओमीक्रोन-1 और 1ए में बनाई गई बहुमंजिला सोसाइटी में 58 और 70 वर्गमीटर के फ्लैटों का ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन करने की योजना भी सामने आएगी। इसके लिए बोर्ड की अनुमति अनिवार्य है। इसके अलावा, अमिताभ कांत समिति के लाभ का दुरुपयोग करने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई और उनके लाभ को वापस लेने के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।

बैठक में उद्योग से संबंधित प्रस्ताव, जमीन खरीद और किसानों को राहत देने के लिए प्रस्तावों के साथ-साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह बैठक प्राधिकरण के भविष्य की नीतियों और विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें