Noida: नोएडा में आग से निपटने के लिए प्राधिकरण ने आयोजित किया अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम

Noida: नोएडा में आग से निपटने के लिए प्राधिकरण ने आयोजित किया अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में हाल ही में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने गंभीर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आग लगने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाना और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा।

ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ आगजनी की घटनाएं बढ़ने की आशंका जताई गई है, ऐसे में यह प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक माना गया। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा उपस्थित लोगों को आग बुझाने के तरीके, प्राथमिक बचाव, अग्निशमन उपकरणों का उपयोग और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण में नोएडा प्राधिकरण के नियमित व संविदा कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मौके पर नोएडा प्राधिकरण और फायर डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लाइव डेमो और मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षण को और भी व्यावहारिक रूप दिया गया। प्राधिकरण ने कहा है कि आगामी दिनों में अन्य संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि शहर को आग से होने वाली आपदाओं के प्रति और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

……………

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img