उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भारत को बनाएगा ट्रेड पावरहाउस

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भारत की निर्यात अर्थव्यवस्था का इंजन बनने जा रहा है। इसके जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, ऑटोमोबाइल और ई-कॉमर्स जैसे सेक्टर वैश्विक बाजारों तक अपनी तेज डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे। यह एयरपोर्ट भारत के मेड–इन-इंडिया उत्पादों को ग्लोबल-मार्केट तक पहुंच को आसान और किफायती बनाएगा।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, पश्चिमी यूपी समेत आसपास के जिले और राज्य अब एयर-कार्गो रूट के जरिए दुनिया से सीधे कनेक्ट होने वाले हैं। इससे उत्पाद निर्यात करने में न केवल ट्रांजिट टाइम घटेगा बल्कि निर्यातकों की लागत में 10–12% तक कमी आएगी और भारतीय उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा। भारत का कुल निर्यात 2024-25 में 6.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 824.9 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले वर्षों में नोएडा एयरपोर्ट भारत को एक ट्रेड पावरहाउस नेशन के रूप में स्थापित करेगा। एयरपोर्ट की भौगोलिक स्थिति, औद्योगिक गलियारे, मल्टी-मॉडल नेटवर्क और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भारत के कारोबार और निर्यात परिदृश्य को पूरी तरह बदल देंगे। एयरपोर्ट के पहले चरण में 2.5 लाख टन वार्षिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता रखी गई है, जो आने वाले चरणों में 20 लाख टन तक बढ़ाई जाएगी। इससे भारत के कुल एयर निर्यात में 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा अकेले नोएडा से होने का अनुमान है।

उत्तर भारत का होगा निर्यात गेटवे

नोएडा एयरपोर्ट के रूप में भारत को एक ऐसा एक्सपोर्ट हब मिलने जा रहा है जो दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर निर्भरता घटाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों को वैश्विक बाजार से सीधे जोड़ेगा। यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली–मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से कनेक्शन इसे देश का सबसे सशक्त मल्टी-मॉडल हब बनाता है। फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल्स और ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए नोएडा एयरपोर्ट वैश्विक बाजारों तक पहुंचने के लिए अहम गेटवे बनेगा। एयरपोर्ट पर निर्मित तापमान नियंत्रित जोन में जल्दी खराब होने वाले उत्पाद जैसे फल, सब्जी और वैक्सीन एक्सपोर्ट में मदद करेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img