दिल्लीभारत

नई दिल्ली: भारत मंडपम में होगा आईसीजी अलंकरण समारोह

नई दिल्ली: -आईसीजी के महानिदेशक समेत कार्मिकों को प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रपति पदक

नई दिल्ली, 23 फरवरी : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के कर्मियों को वीरता, विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में अलंकृत किया जाएगा।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। समारोह में आईसीजी के महानिदेशक परमेश शिवमणि को अति विशिष्ट सेवा मेडल से और अन्य कार्मिकों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में रक्षा राज्य मंत्री, रक्षा सचिव, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और आईसीजी के प्रतिष्ठित अधिकारी भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में कुल 32 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें विशिष्ट सेवा के लिए 06 राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (पीटीएम), वीरता के लिए 11 तटरक्षक पदक (टीएम) और सराहनीय सेवा के लिए 15 टीएम शामिल हैं। यह भव्य समारोह आईसीजी के उन कर्मियों की बहादुरी, समर्पण और अनुकरणीय सेवा का सम्मान है, जिन्होंने देश के समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players