राज्यबिहारराज्य

Bihar : नीतीश कुमार ने नालंदा में शांति मनी पेपर मिल का किया उद्घाटन

Nalanda (मृत्युंजय) : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नूरसराय प्रखंड के ककरिया मोड़ स्थित शांति मनी पेपर मिल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री का निरीक्षण कर उत्पादन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

उद्घाटन समारोह में श्रवण कुमार, कौशलेंद्र कुमार, ललन सर्राफ, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री करीब दस मिनट तक फैक्ट्री परिसर में रुके और निरीक्षण के बाद सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने फैक्ट्री संचालक की संघर्ष यात्रा की सराहना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने के बावजूद नीतीश कुमार का नालंदा और पूरे बिहार की जनता से गहरा जुड़ाव है तथा वे आज भी राज्य के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं।

सांसद ने इस दौरान निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे निशांत कुमार को भविष्य का नेता मानते हैं और उनकी इच्छा है कि वे नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलते हुए आगे बढ़ें। सांसद के अनुसार, निशांत कुमार का भविष्य उज्ज्वल है और वे आने वाले समय में बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button