Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Doctors Wellness: आरएमएल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए शुरू होंगे वेलनेस कार्यक्रम, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष फोकस

Wellness Program

Doctors Wellness: आरएमएल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए शुरू होंगे वेलनेस कार्यक्रम, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष फोकस

नई दिल्ली। मरीजों की बेहतर देखभाल करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी स्वयं भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, इसी उद्देश्य के साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने ‘हीलिंग द हीलर’ पहल के तहत व्यापक वेलनेस कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों के तनाव को कम करना, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना और बेहतर कार्य-जीवन संतुलन सुनिश्चित करना है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम के तहत तनाव प्रबंधन, नियमित योग, जुम्बा, हेल्दी डाइट, ऑनलाइन वेलनेस सत्र और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

चिकित्सा निदेशक डॉ. अखिलंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि अस्पताल में वेलनेस को संस्थागत संस्कृति का हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि डॉक्टरों और कर्मचारियों को तनाव से उबरने, फिट रहने और सकारात्मक कार्य वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और प्रेरित स्वास्थ्यकर्मी ही गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला होते हैं।

कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विवेक दीवान, प्राचार्य डॉ. हिमांशु एस. महापात्र, एएमएस डॉ. मनोज झा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कौशल त्यागी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. श्वेता शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ तनावमुक्त और स्वस्थ स्वास्थ्यकर्मी भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद आवश्यक हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें