Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना उस समय हुई जब थाना बिसरख की पुलिस टीम चार मूर्ति से सूरजपुर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने की बजाय बाइक को तेज गति से सर्विस रोड की ओर मोड़कर भागने लगा।

पुलिस ने तुरंत उसका पीछा शुरू किया और नर्सरी कट तिराहे के पास बदमाश की बाइक फिसल गई, जिससे वह गिर पड़ा। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे काबू में लेकर हथियार बरामद किए।

घायल बदमाश की पहचान पवन निवासी ग्राम जलाली, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक चोरी का मोबाइल फोन और ₹5000 नकद बरामद हुए हैं। घायल पवन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बिसरख पुलिस के अनुसार पवन एक शातिर और वांछित अपराधी है, जिस पर लूट, चोरी और अवैध हथियार जैसे गंभीर अपराधों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और साथियों की तलाश में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें