Uttar Pradesh : हापुड़ पुलिस ने मोहसीन की पीट-पीटकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hapur : जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोहसीन की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना न्यू बिस्मिल्लाह होटल के पास हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड, डंडा और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। इन आरोपियों को दौताई पुल नहर पटरी से पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नवाब खान पुत्र अमीर खान निवासी बीबीपुरा, चांदपुर, बिजनौर, अबू बकर पुत्र जहीर अहमद निवासी अंजुम कॉलोनी, कोतवाली नगर, अमरोहा और शादाब कुरैशी पुत्र इरफान निवासी मौहल्ला कुरैशियान, चांदपुर, बिजनौर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्त नवाब खान एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर में धोखाधड़ी, मारपीट और जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या पैसे के लेनदेन और पुरानी रंजिश के कारण हुई थी। मृतक मोहसीन ने अपना पुश्तैनी मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था, जबकि अभियुक्त नवाब खान उसे खुद खरीदना चाहता था। इसके अतिरिक्त, मोहसीन ने नवाब से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसे लौटाने के लिए नवाब उस पर लगातार दबाव बना रहा था।

29 जून 2026 को मोहसीन अपनी ससुराल गाजियाबाद जाने के लिए बस से रवाना हुआ था। अभियुक्त नवाब ने अपने साथियों के साथ स्विफ्ट कार से उसका पीछा किया। न्यू बिस्मिल्लाह होटल के पास बस रुकते ही आरोपियों ने मोहसीन को घेर लिया और डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में मोहसीन की मृत्यु हो गई थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img