Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Employment Scheme: अगले वर्ष तक नोएडा में तीन गुना नई नौकरियां मिलेंगी, 4.50 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना

Employment Scheme: अगले वर्ष तक नोएडा में तीन गुना नई नौकरियां मिलेंगी, 4.50 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना

नोएडा में रोजगार के अवसरों को लेकर बड़ी सकारात्मक खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत अगले एक वर्ष में नई नौकरियों की संख्या में तीन गुना तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनुसार, अब तक 1.40 लाख युवाओं को पहली बार रोजगार मिला है, जबकि जुलाई 2027 तक यह आंकड़ा बढ़कर करीब 4.50 लाख तक पहुंच सकता है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना और देश में रोजगार सृजन को गति देना है।

ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार नोएडा में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पंजीकृत 6,478 कंपनियां हैं। इनमें से 5,800 कंपनियों ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करा लिया है। इन कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं और दोबारा रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 4.55 लाख तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम, नोएडा सुयश पांडे ने बताया कि यह योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित होने वाले नए रोजगारों पर लागू है। योजना के तहत पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। जिन कर्मचारियों ने नौकरी के छह माह पूरे कर लिए हैं, उनके खातों में प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त भेजी जा चुकी है।

अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से न केवल युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि कंपनियों को भी औपचारिक क्षेत्र में अधिक कर्मचारियों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इससे रोजगार के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी अधिक लोगों तक पहुंचेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार रोजगार सृजन होता है, तो नोएडा देश के प्रमुख रोजगार केंद्रों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा। औद्योगिक विकास, नई कंपनियों के निवेश और सरकारी योजनाओं के प्रभाव से आने वाले समय में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें