उत्तर प्रदेश, नोएडा : मोबाइल चोरी कर पैसे ट्रांसफर करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।रेकी करने के बाद घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को फेज दो थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी के मोबाइल से आरोपी रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लेता था। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के पूर्वा मेधनीपुर निवासी कमल मांझी के रूप में हुई है। उसके दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि कमल और उसके साथियों का एक संगठित गिरोह है। गिरोह के सदस्य रेकी करने के बाद घरों में घुसकर मोबाइल चोरी करते हैं। कुछ समय पहले कमल और उसके साथियों ने थानाक्षेत्र स्थित एक घर से दंपती का मोबाइल चुराया था। वारदात के कुछ ही मिनट बाद कमल ने चोरी के मोबाइल से एक लाख चार हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गईं। पुलिस ने उस खाते को ट्रैक किया जिसमें आरोपियों ने रकम ट्रांसफर की थी। इसके बाद खाते में मौजूद 97 हजार रुपये को फ्रीज कराया गया। कमल मांझी लंबे समय से इस मामले में फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर उसकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई। चोरी के मोबाइल को गिरोह के सदस्य राहगीरों को सस्ते दाम में बेच देते थे। चोरी के मोबाइल को आरोपियों से खरीदने वाले कुछ दुकानदारों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ एनसीआर क्षेत्र में घूम-फिरकर घरों की रेकी करता है और रात को मौका पाकर मोबाइल चोरी कर लेता है। साइबर संबंधी जानकारी के चलते आरोपी आसानी से मोबाइल हैक करके खातो में पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। जब चोरी के कई मोबाइल एकत्र हो जाते हैं तो आरोपी उसे बेचने सुदूर राज्यों में भी चले जाते हैं। गिरफ्त में आए आरोपी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img