Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबितNoida Bike Accident: नोएडा के सेक्टर-31 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायलNoida Diwali Temple Decorations: दीपावली पर नोएडा के मंदिर फूलों और रंगीन लाइटों से सजे, विशेष पूजा की तैयारी

Mathura: गोवर्धन तलहटी में भव्य अलौकिक छप्पन भोग, 21 हजार किलो व्यंजन हुए अर्पित

Mathura: गोवर्धन तलहटी में भव्य अलौकिक छप्पन भोग, 21 हजार किलो व्यंजन हुए अर्पित

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा

उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गोवर्धन तलहटी में गिर्राज सेवा समिति द्वारा आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक छप्पन भोग उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गिरिराज महाराज को 21,000 किलो शुद्ध घी से बने छप्पन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया गया। इनमें सोने के वर्क से सजे पकवान भी शामिल थे, जिन्होंने इस उत्सव को और भी विशेष बना दिया।

भक्तों को दिव्य दर्शन देने के लिए गिरिराज महाराज का श्रृंगार भी अत्यंत भव्य रूप में किया गया। उन्हें सोने-चांदी से बने हिंडोले में विराजमान कर सप्तरत्न श्रृंगार पहनाया गया, जिसमें हीरे, मोती, पन्ना, नीलम, पुखराज और गोमेद जैसे नौ रत्न जड़े हुए थे। महाराज ने राजाधिराज स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए और हाथ में हीरा जड़ित बांसुरी धारण की, जो आकर्षण का केंद्र रही।

उत्सव की पूरी तलहटी रंग-बिरंगी रोशनी और हरी-भरी सजावट से सजी रही। गिर्राज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि यह उत्सव केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्तों की सच्ची आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें