उत्तर प्रदेश, नोएडा:15 करोड़ रुपये के खर्च से लोकल फॉल्ट को किया जाएगा दुरुस्त

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।विद्युत निगम द्वारा आगामी गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मियों में लोकल फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए 15 करोड़ रुपये के फंड का प्रस्ताव बनाया गया है। अक्सर देखने में आता था कि फंड न होने से गर्मियों में फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए अभियंताओं को फंड के अभाव में दिक्कतें का सामना करना पड़ता है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, संभावित लोकल फॉल्ट की लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही फीडरों पर भी सीटीपीटी बदली जा रही है। इसके अलावा आईसोलेटर आदि में भी दिक्कतें को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। संभावित लोकल फॉल्ट की स्थिति से निपटाने के लिए सभी जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने पर लोकल फॉल्ट की दिक्कतें आ ही जाती है। इस स्थिति में कई बार फंड़ के अभाव में त्वरित कार्रवाई नहीं हो पाती थी। इसके साथ ही किसी एजेंसी की जिम्मेदारी भी तय नहीं कर पाती थी। इस तरह की सभी समस्याओं को देखते हुए बिजनेस प्लान 2025-26 में करीब 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर मेरठ मुख्यालय भेजा गया है। इसमें बिजली की सभी लाइन, फीडर और उपकरणों को शामिल किया गया है, ताकि फॉल्ट को त्वरित दुरुस्त करके बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जा सके।

उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए हर संभावित कार्य किए जा रहे हैं। बिजनेस प्लान के तहत करीब 15 करोड़ रुपये का भी प्रस्ताव बनाया गया है। इसमें बिजली लाइन और उपकेंद्र समेत अन्य कार्यों को शामिल किया गया है।

-हरीश बंसल, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम

Read More: Noida Fire: नोएडा की प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img