Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माED Action on Anil Ambani: अनिल अंबानी समूह की 510 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच, दो चार्टर्ड विमान और छह भूखंड भी शामिलDelhi Pollution: दिल्ली-NCR की हवा गंभीर, कई स्थानों पर AQI 400 से ऊपर; GRAP-2 के तहत पाबंदियां लागूFake ₹20 Coins: नकली 20 रुपये के सिक्कों के नेटवर्क पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, चार गिरफ्तार और 5 हजार सिक्के बरामदBengaluru Crime: दुकान में महिला को चाकू दिखाकर बंधक बनाया, हाथ फेविक्विक से चिपकाए और 4.5 लाख का मंगलसूत्र लूटा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किशोरी के साथ दुष्कर्म और मारपीट के मामले में दोषी करार, 10 साल की सजा

Hapur News : अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट की अदालत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म, घर में घुसकर मारपीट करने, चाकू से कलाई काटकर घायल करने के मामले में एक अभियुक्त को दोषी करार दिया है। दोषी को दस साल के सश्रम कारावास व 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मोहल्ला चमरी निवासी सत्यम उर्फ आशिक पिछले करीब एक वर्ष से बहला फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। उसने इसकी शिकायत आशिक के पिता सुनील व माता सुनीता से की तो आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।

27 मार्च 2022 की शाम को आशिक, सुनील, सुनीता, शिवम पीड़िता के घर में जबरन घुस आए और उसकी पुत्री दीपा व उसके परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आशिक को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिवम ने अपने हाथ में लिए चाकू से दीपा के उल्टे हाथ की कलाई को काट दिया। पीड़ित ने बताया कि सभी ने एक सुर में कहा कि अगर वह बाज नहीं आयी तो वह उसे जान से मार देंगे।

शोर शराबा होने पर आस पड़ोस में काफी लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने पीड़ित की पुत्री व परिवार को सभी लोगों से बचाया। आरोपी जाते जाते धमकी देकर गए कि यदि इसकी शिकायत की तो सभी को जान से मार देंगे या झूठे मुकदमे में फंसा देगे।

इस संबंध में 27 मार्च को ही एसएसवी चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी थाना हापुड़ नगर से शिकायत की, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आशिक के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश(पाॅक्सो एक्ट) ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने निर्णय सुनाया। न्यायाधीश ने अभियुक्त सत्यम उर्फ आशिक को अर्थदंड अदा न करने की दशा में 2 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भोगने के आदेश दिए।

वहीं, पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के अनुसार पीड़िता को पुनर्वास के लिए एक लाख रुपये की प्रतिकर धनराशि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा देय होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें