अब भारत -अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज करेंगी ‘वज्र प्रहार’

नई दिल्ली, 1 नवम्बर : भारत और अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज रेगिस्तान और अर्ध रेगिस्तानी क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी। जो आगामी 2 से 22 नवंबर तक अमेरिका के इडाहो में ऑर्चर्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर में ‘वज्र प्रहार’ के नाम से आयोजित किया जाएगा।

यह दोनों देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास का 15 वां संस्करण है जो इस वर्ष का दूसरा अभ्यास होगा। इससे पहले सितंबर 2024 में राजस्थान के बीकानेर में युद्धाभ्यास किया गया था। शनिवार से शुरू होने वाले अभ्यास में भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व स्पेशल फोर्सेज यूनिट्स और अमेरिकी सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व अमेरिका की ग्रीन बेरेट्स करेगी। प्रत्येक सैन्य टुकड़ी में 45 सैन्य कर्मी शामिल होंगे।

अभ्यास के दौरान संयुक्त टीम मिशन, टोही मिशन, मानव रहित हवाई प्रणालियों का नियोजन, विशेष अभियानों को क्रियान्वित करने, ज्वाइंट टर्मिनल अटैक और विशेष अभियानों में मनोवैज्ञानिक युद्ध संबंधी विधियों पर ध्यान दिया जाएगा। वज्र प्रहार अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को विशेष अभियानों को पूरा करने की सर्वोत्तम विधियों और अनुभवों को साझा करने में सक्षम करेगा। इस अभ्यास से दोनों देशों के सैनिकों के बीच अंतर-संचालन क्षमता, सौहार्द्र और साझा रणनीति विकसित करने में मदद मिलेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img