नोएडा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, धू धू कर जला रावण

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा स्टेडियम में जय श्री राम के जयकारों के साथ शनिवार देर रात रावण के पुतले के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। इस बार रावण का पुतला इस बार 100 फीट का, कुंभकरण का पुतला 90 फीट और मेघनाद का पुतला 80 फीट का बनाया गया था। इन सभी में करीब 10 हजार पटाखे लगाए गए थे। इस दौरान नोएडा स्टेडियम की आसपास की सड़कें भीड़ से भरी रही। रावण दहन को देखने के लिए लोग अपने परिवारों के साथ शाम 4:00 बजे से पहुंचने लगे थे।

सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि विजयदशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण को उसके गलत कृत्य की सजा भगवान श्रीराम ने दी एवं उसका वध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज और देश का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है। इससे समाज को एक नई दिशा मिलती है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम का अनुसरण करना चाहिए।

इन जगहों पर हुआ रावण दहन
शहर में नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान के अलावा सेक्टर-62 श्री राम मित्र मंडल, सेक्टर-46 श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी, सेक्टर-110 महर्षि नगर रामलीला समिति और सेक्टर-12 श्री बजरंग रामलीला संचालिका समिति की रामलीला में भी रावण के पुतलों का दहन किया गया। सेक्टर 120 आरजी रेजिडेंसी, सेक्टर-77 प्रतीक विस्टेरिया, सेक्टर-70 पैन ओएसिस, सेक्टर-151 के जेपी अमन ग्रीन सोसाइटी समेत कुछ अन्य इलाकों में भी कार्यक्रमों के आयोजन कर छोटे आकार में रावण का पुतला जलाया गया।

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रावण दहन के दौरान आने होने वाले आने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए तैयारी पहले से की गई थी। मेले में 400 से अधिक जवानों को तैनात किया गया था। डॉग स्क्वॉड की टीम लगातार मेले के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है। इमरजेंसी एग्जिट गेट भी बनाए गए थे। साथ ही 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्टेडियम के अंदर और बाहर लगाए गए। इनकी निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया था

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img