उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में‌ लाखों रुपए का नकली उर्वरक पकड़

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में सोमवार को नकली उर्वरक का गोरख धंधे का भंडाफोड़ हुआ। कृषि विभाग की टीम ने एक ट्रक से लाखों रुपए कीमत का नकली पोटाश बरामद कर कार्रवाई कर दी।

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया नकली पोटाश सहारनपुर से अलीगढ़ जनपद में बचने के लिए ले जाया जा रहा था। कृषि अधिकारी ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर खुर्जा हाइवे पर एक संदिग्ध ट्रक‌ से लाखों रुपए की नकली पोटाश बरामद हुई।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नकली पोटाश को ट्रक में लादकर सहारनपुर से अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। पीछा करने पर चालक और एक अन्य व्यक्ति ट्रक छोड़कर फरार हो गए। कृषि अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई में लाखों रुपए की नकली पोटैश जब्त की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img