यमुना सिटी में 20 हजार फ्लैट बनाने के लिए भूखंडों की योजना आएगी

अमर सैनी

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) अपने तीन सेक्टरों में 20 भूखंडों की ग्रुप हाउसिंग की योजना लाएगा। इन भूखंडों में 20 हजार फ्लैट बनाए जाएंगे। तीनों प्राधिकरणों में डिफॉल्टर घोषित हो चुके बिल्डरों को इस योजना में आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत सेक्टर-18, सेक्टर-17 और सेक्टर-22डी में बड़े भूखंड आवंटित किए जाएंगे। सेक्टर-18 में छह भूखंड आवंटित किए जाएंगे। सेक्टर-17 में पांच और सेक्टर-22बी में नौ ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इन भूखंडों का क्षेत्रफल 16,188 वर्ग मीटर से लेकर 20,235 वर्ग मीटर तक होगा। योजना का ब्रोशर जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। भूखंडों का आवंटन नीलामी के जरिए किया जाएगा। किसी भी भूखंड के लिए कम से कम दो कंपनियों के आवेदन जरूरी हैं। जिन भूखंडों के लिए न्यूनतम संख्या में आवेदक नहीं मिलेंगे, उनकी नीलामी नहीं की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम आवंटन दर निर्धारित की जाएगी, जिसके तहत बोली लगानी होगी। जो कंपनी सबसे अधिक बोली लगाएगी, उसे भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इस परियोजना से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में दो हजार करोड़ रुपये की कमाई होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img