Navami Celebration: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महानवमी पर कन्या पूजन कर बेटियों की महत्ता बताई

Navami Celebration: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महानवमी पर कन्या पूजन कर बेटियों की महत्ता बताई

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि के 9वें दिन महानवमी के अवसर पर राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, हैदरपुर, शालीमार बाग में कन्या पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बेटियों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे देश में बेटियों को हमेशा मां का स्वरूप माना गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियां देश और समाज का भविष्य हैं और उन्हें जितना आगे बढ़ाया जाएगा, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत की परंपरा में बेटियों में देवी का स्वरूप देखा जाता है। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए बताया कि बच्चों ने उन्हें अपने दिल की बातें साझा कीं और सरकार उनके सपनों को पूरा करने में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार की ओर से “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, जिससे बेटियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम बेटियों को सुरक्षित माहौल और बेहतर अवसर दें ताकि वे शिक्षा, खेल और हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। इस मौके पर छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और मुख्यमंत्री से अपने विचार साझा किए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img