उत्तर प्रदेशभारत

शहर में बनेंगे तीन हाईटेक एफओबी

शहर में बनेंगे तीन हाईटेक एफओबी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की सोमवार को समीक्षा बैठक में शहर के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने व्यस्त समय में लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए तीन फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को मंजूरी दी है। प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना से न केवल यातायात की समस्या कम होगी, बल्कि पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने बताया कि सेक्टर-50, 51 और सेक्टर-72 के बीच एक एफओबी बनेगा, जो 45 मीटर चौड़ी सड़क को पार करेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-143 और ग्राम-छपरौली, सेक्टर-168 के बीच दूसरा एफओबी बनाया जाएगा। तीसरा एफओबी सेक्टर-96, 97, 98, 104, 105 और गांव-हाजीपुर के बीच मुख्य मार्ग पर निर्मित किया जाएगा। शहर में नए फुट ओवर ब्रिज बनने के बाद शहर वासियों को सहूलियत मिलेगी।
सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने बताया कि एफओबी का निर्माण बीओटी (बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर) आधार पर किया जाएगा। इससे न केवल नागरिकों को सुरक्षित मार्ग मिलेगा, बल्कि प्राधिकरण को भी राजस्व प्राप्त होगा। पहले एफओबी से 8 सालों में 1.13 करोड़, दूसरे से 8 सालों में 3.35 करोड़ और तीसरे से 8 सालों में 1.23 करोड़ रुपये का राजस्व अनुमानित है। विशेष रूप से पहले एफओबी पर 45 मीटर चौड़ी सड़क पार करने की सुविधा होगी। सभी एफओबी पर दोनों तरफ लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जो बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players