Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्‍यावली ताजपुर गांव के लोगों को विधायक ने दी स्‍वच्‍छ जल की सौगात

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्‍यावली ताजपुर गांव के लोगों को विधायक ने दी स्‍वच्‍छ जल की सौगात
दादरी विधायक तेजपाल नागर के प्रयास से प्‍यावली ताजपुर गांव के लोगों को स्‍वच्‍छ पेयजल की बड़ी सौगात मिली है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दादरी विधायक तेजपाल नागर के प्रयास से प्‍यावली ताजपुर गांव के लोगों को स्‍वच्‍छ पेयजल की बड़ी सौगात मिली है। जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में पेयजल परियोजना का शुभारंभ किया गया। परियोजना में लगभग 303.53 लाख रुपए खर्च होंगे। वर्षों से जल संकट का सामना कर रहे ग्रामवासियों को अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुलभ होगी। जिसका सीधा लाभ सैकड़ों परिवारों को मिलेगा। योजना का शुभारंभ होने पर गांव के लोगों ने विधायक का आभार जताया।

योजना के तहत बोरवेल ड्रिलिंग एवं ट्यूबवेल लगाया जाएगा। बाउंड्रीवॉल और पंप हाउस का निर्माण होगा। 350 किलोलीटर क्षमता की 16 मीटर ऊँचाई वाली ओवरहेड टंकी का निर्माण किया जाएगा। पानी के लिए लगभग10812 मीटर पाइप बिछाई जाएगी। योजना के तहत 37 KW के सोलर पैनल व 40 KVA का जनरेटर सेट भी लगाया जाएगा। योजना से गाँव के 914 परिवारों को जल कनेक्शन दिया जाएगा। इस अवसर पर तेजपाल नागर ने कहा कि ग्राम प्यावली ताजपुर में पेयजल योजना का शुभारंभ मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह परियोजना न केवल जल संकट को दूर करेगी, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार का भी मार्ग प्रशस्त करेगी। मेरा संकल्प है कि दादरी क्षेत्र का हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें