Narayanpur Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 36 ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 36 ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई इस मुठभेड़ में अब तक 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें से 14 के शव बरामद हो चुके हैं। ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में ऑटोमेटेड हथियार भी जब्त किए गए हैं। मुठभेड़ अबूझमाड़ के इलाके में हुई, जहां नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

सुरक्षाबलों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर फोर्स को मौके पर भेजा गया। जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ में कई इनामी नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। साथ ही, नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img