कश्मीर विधानसभा के लिए दिल्ली में भी हुई वोटिंग, दिलशाद गार्डन में वोट करके कश्मीरी पंडितों ने जताई खुशी

कश्मीर विधानसभा के लिए दिल्ली में भी हुई वोटिंग, दिलशाद गार्डन में वोट करके कश्मीरी पंडितों ने जताई खुशी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आज जहां जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के चुनाव कराए गए, वहीं दिल्ली में भी इन चुनावों के लिए वोटिंग हुई। दिल्ली में रह रहे कश्मीरी पंडितों को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर वोट डालने का मौका मिला। ये कश्मीरी पंडित पिछले कई सालों से दिल्ली में ही रह रहे हैं और अपना सब कुछ छोड़कर दिल्ली में आकर बसे हैं। पूर्वी दिल्ली में दिलशाद गार्डन के अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल में कश्मीर के माइग्रेंट्स के लिए चुनाव आयोग की तरफ से पोलिंग स्टेशन बनाया गया।

इस पोलिंग स्टेशन के लिए 77 वोटर रजिस्टर्ड हैं। काफी लोग वोट डालने के लिए आए। कुछ लोग परिवार के साथ भी आए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए वोट डालते हुए काफी खुशी जाहिर की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img