Greater Noida: दनकौर में 12 जनवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर रहेगा विशेष फोकस

Greater Noida: दनकौर में 12 जनवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर रहेगा विशेष फोकस

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में 12 जनवरी को एक बड़े हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू संस्कृति, परंपराओं और हिंदुत्व विचारधारा के संरक्षण और उनके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना है। क्षेत्र के विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने और पारंपरिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सम्मेलन में हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जाएगा।

सम्मेलन की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को दनकौर में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी प्रमुख हिंदू संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया, जो सम्मेलन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेगी।

आयोजन समिति ने व्यापारी संदीप जैन को हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए एक कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया है, जो मंच, प्रचार, आमंत्रण, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर कार्य करेगी।

बैठक में शशि गर्ग, राकेश, रजनीकांत, गजेंद्र वाल्मीकि, दीपक चेयरमैन, नंद किशोर, सुभाष नागर, त्रिलोक नागर, नरेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, सुभाष भाटी, संदीप गोपाल, अखिलेश नागर, नवीन पंडित, रचना गोयल, शिव कुमार, सुमित चौधरी, अनिल गोयल, मुकेश जैन, समयवीर, विपिन नागर, बलराज नागर, कमल चौधरी, मुकुल बंसल, अभिषेक, विमल, अनिल शर्मा, अनुपम गोयल, भगीरथ नागर, योगी नागर, इंद्रजीत प्रधान, जगन प्रधान, जयवीर, नीरज गोयल, विवेक कसाना, पियूष गोयल, नीरज सरपंच, विदेश प्रधान, राजेंद्र योगी, राहुल पंडित, लीले नागर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img