दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत बृजेश मिश्रा से रक्षाबंधन के उपलक्ष्‍य में खास बातचीत

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत बृजेश मिश्रा से रक्षाबंधन के उपलक्ष्‍य में खास बातचीत

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत बृजेश मिश्रा से रक्षाबंधन के उपलक्ष्‍य में खास बातचीत की गई। महंत बृजेश मिश्रा ने बताया कि पवित्र पावन पर्व रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं मैं बताना चाहता हूं रक्षाबंधन का पवित्र पावन जो है भद्रा काल के कारण बहुत सारे लोग अपना अपना मत रख रहे हैं मैं आपके माध्यम से बताना चाहता हूं कि 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को रक्षाबंधन का पवित्र पावन पर्व का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 से रात्रि तक रहेगा।

महंत बृजेश मिश्रा ने बताया कि बहने अपने भाई को राखी बांधे तो सबसे पहले तिलक लगाए और अक्षत चावल लगाए ताकि आपके भाई का मन ठीक रहे चावल का प्रतीक जो है मानसिक रूप से तनाव वगैरा किसी के अंदर ना आए भाई बहन का प्यार ऐसे सदा बना रहे अक्षत लगाए उसके बाद राखी बांधे फिर भाई की आरती उतार सकती है और अपने भाई की लंबी आयु के लिए भगवान नारायण से भगवान शिव से प्रार्थना करें और इस बार सावन में पांच सोमवार पढ़ने से मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि वह समस्त भाई और बहन को स्वस्थ रखें और उनको दीर्घायु प्रदान करें। महंत बृजेश मिश्रा ने कहा की रक्षाबंधन एक पावन पर्व है इसे कोई भी धर्म कोई भी जाती मना सकती है और मनाती भी आई है मैं ईश्वर से यही कामना करता हूं कि वह समस्त भाई बहन फिर चाहे कोई भी धर्म या जाति का क्यों ना हो वह हिंदू हो मुस्लिम हो सिख हो ईसाई हो हर कोई त्यौहार को मनाता है और आगे भी मनाते आएंगे क्योंकि हर बहन को अपना भाई अधिक प्यार होता है और अपनी और अपने भाई की दीर्घायु की ईश्वर से कामना करें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img