उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 1 नवंबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। अब नोएडा प्रशासन ने भी अपनी उम्र पूरी कर चुके वाहनों को डीजल-पेट्रोल नहीं देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के पांच जिलों में लागू होगा। इसके तहत गौतमबुद्धनगर जिले में 1 नवंबर से उन सभी वाहनों पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। जिनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार, जिले में 2,08,856 वाहन ऐसे हैं, जिनकी वैधता समाप्त हो चुकी है। इनमें से करीब 40 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन पहले ही निरस्त कर दिया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करना और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का पालन करना है।

एआरटीओ प्रशासन के डॉ. सियाराम वर्मा ने जानकारी दी कि 13,417 वाहनों को एनओसी जारी किया गया है। ताकि उन्हें दिल्ली-एनसीआर से बाहर अन्य जिलों में ले जाया जा सके। वहीं, 17,239 वाहनों को कबाड़ किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी के 33 जिलों में पुराने वाहन चलने की अनुमति है। जिनमें इटावा, कुशीनगर, बलिया और जौनपुर जैसे जिले शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
पुराने वाहन मालिकों के लिए एनओसी प्राप्त करने का एक और आसान तरीका है। अब वे परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया के बाद सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और सात दिनों के भीतर एनओसी जारी कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई और नयी टीमों का गठन
पेट्रोल पंपों पर पुराने वाहनों को रोकने और जब्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने बताया कि इस समय तक ट्रैफिक पुलिस की ओर से पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन अब इस कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा। साल 2024 में 10 साल पुराने 93 डीजल और 15 साल पुराने 272 पेट्रोल वाहनों को जब्त किया गया था। जबकि इस साल 15 जून तक 27 डीजल और 76 पेट्रोल वाहनों को जब्त किया जा चुका है। इन वाहनों को नोएडा के सेक्टर-62 में रखा जाता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img