Faridabad: फरीदाबाद लघु सचिवालय को उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कुछ, साइबर टीम कर रही जांच

Faridabad: फरीदाबाद लघु सचिवालय को उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कुछ, साइबर टीम कर रही जांच

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के लघु सचिवालय को उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, गहन जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे यह मेल फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। फरीदाबाद के उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह यादव ने कहा कि जिसने भी यह धमकी भरा मेल भेजा है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय के सभी कमरों और परिसर की जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

सूत्रों के मुताबिक, इस धमकी भरे मेल में ‘अल्लाह हो अकबर’ लिखा गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। साइबर टीम इस मेल की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की बात कही जा रही है। डीसी विक्रम सिंह यादव ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

………

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img